पुलिस ने दो चोरों को भेजा जेल

 


रामगढ़, 27 अक्टूबर (हि.स.)। रामगढ़ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में मंगलवार को दो लोगों को जेल भेज दिया। पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में कांकेबार निवासी लक्ष्मण कुमार एवं बाइक चोरी के आरोप में सिरका के कौवाबेड़ा निवासी अनु कुमार उर्फ अनु प्रजापति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दाेनाें आराेपिताें काे जेल भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश