पुलिस ने दो ब्राउन शुगर तस्कराें को किया गिरफ्तार
रांची, 06 अप्रैल (हि.स.)। रांची के खरसीदाग ओपी पुलिस ने दो ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में बंगाल पुरुलिया के कोटशीला थाना निवासी भिपी सिंह मुण्डा और गरूपदो सिंह मुण्डा शामिल है। इनके पास से ब्राउन शुगर 75 पुड़िया (करीब 6.50 ग्राम), दो मोबाइल , एक काला रंग का प्लसर बाइक और 2200 रुपये नकद बरामद किये गये हैं।
थाना प्रभारी मनीष कुमार ने सोमवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना प्राप्त हुई कि खरसीदाग ओपी क्षेत्र में एक प्लसर बाइक पर दो व्यक्ति सवार होकर अपने साथ प्रतिबंधित मादक पदार्थ के रूप में नशीली ड्रग्स लेकर तुपुदाना के तरफ से रिंग रोड होते हुए खरसीदाग की ओर आ रहे हैं।
सूचना के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन कर जरूरी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। सत्यापन और छापेमारी के क्रम में भुसुर चौक के पास चेकिंग लगाया गया। चेकिंग के क्रम में देखा गया कि तुपुदाना की ओर से एक काला रंग का प्लसर बाइक जिसपर दो व्यक्ति सवार थे जो काफी तेजी से बाइक चलाकर भुसुर चौक की तरफ आ रहे थे, जिसे छापेमारी दल ने रूकने का ईशारा करने पर बाइक सवार व्यक्ति पुलिस बल को देखकर अपनी बाइक घुमा कर तुन्जु की ओर भागने लगे, जिसे छापामारी दल के द्वारा खदेड़ कर गेल गोदाम के पास पकड़ा गया। इनके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया।
पूछताछ करने पर आरोपितों ने बताया कि मुनाफा कमाने की उद्देश्य से ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री के कारोबार पुरूलिया (पश्चिम बंगाल) से लेकर रांची में बेचता है और संगठित गिरोह बनाकर अवैध करोबार करता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे