पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपित को किया गिरफ्तार
देवघर, 30 मई (हि.स.)। देवघर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आराेपित की पहचान शुभम कुमार दास (23) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आराेपित के पास से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड का उपयोग साइबर ठगी की गतिविधियों में किया जा रहा था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और साइबर अपराध से जुड़े अन्य संभावित नेटवर्क और सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है। जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy