सखुआ महोत्सव-2026 के तहत वार्ड संख्या 37 और 41 में हुआ पौधारोपण

 


रांची, 14 अगस्त (हि.स.)। रांची नगर निगम की ओर से रांची को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा शहर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सखुआ महोत्सव-2026 के तहत शुक्रवार को वार्ड संख्या 41 स्थित शाखा मैदान सामुदायिक भवन के पीछे, सेक्टर-2 में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महापौर रोशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पारस हॉस्पिटल के निदेशक नितेश और वार्ड संख्या 41 की पार्षद नीलम चौधरी ने भी पौधारोपण किया।

मौके पर उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

मौके पर नगर निगम की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करें, ताकि रांची को एक हरा-भरा एवं पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाया जा सके।

वहीं इस कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या-37, जगन्नाथपुर मौसीबाड़ी के पास पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर के पाहन चिबदन मुंडा उपस्थित थे।

इस अवसर पर महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार, वार्ड संख्याक-37 के पार्षद परमेश्वर सहित स्थानीय लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak