व्रतियों के घर जाकर लोगों ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद, 36 घंटों का निर्जला उपवास शुरू

 


रांची 23 मार्च (हि.स.)। नेम-निष्ठा और पवित्रता के साथ चैती छठ महापर्व राजधानी रांची में भी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को खरना पर लोगों ने व्रतियों के घर जाकर खरना के खीर का प्रसाद ग्रहण किया और छठी मईया का आशिर्वाद प्राप्त किया। इसी के साथ ही 36 घंटों का निर्जला उपवास शुरू हो गया। इसके बाद मंगलवार को व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे और बुधवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके साथ ही चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि चैती छठ 22 मार्च को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ था। चैती छठ पर व्रती रांची के विभिन्न छठ घाटों पर मंगलवार को भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak