सरहुल मिलन में ढोल-नगाड़ों और झांकी के साथ लोग हुए शामिल
रामगढ़, 05 अप्रैल (हि.स.)। आदिवासी छात्र संघ के तत्वावधान में रविवार को शहर के सुभाष चौक में सरहुल पूजा सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि सदस्य समन्वय समिति झारखंड और झामुमो के केंद्रीय सचिव फागू बेसरा, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता मुंडा, अपर समाहर्ता लोहरदगा जितेंद्र मुंडा, उप सचिव स्वास्थ्य विभाग रणजीत लोहरा, समाजसेवी अमृतलाल मुंडा ज्योत्सना केरकेट्टा, डीएसपी मिथुन कुमार मुंडा, मनीराम मुंडा शामिल हुए।
इस दौरान छात्र संघ के पदाधिकारी ने अतिथियों के आगमन पर उन्हें पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता सुनील मुंडा और संचालक प्रकाश करमाली ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि फागू बेसरा ने कहा कि आदिवासी समाज के लिए सरहुल पूजा बहुत महत्व रखता है इस पूजा के माध्यम से समाज के लोग प्राकृतिक की सुंदरता बनाए रखने के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति को बचाए रखने के लिए हम सभी को संकल्प लेने की आवश्यकता है। साथ ही जल, जंगल और धरोहर बचाना है। राज्य सरकार भी ऐसे धरोहर को बचाने के लिए संकल्पित के साथ काम कर रही है।
समारोह में रमेश करमाली, कमल बगड़िया, 20 सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, चंदन मुंडा, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल करमाली, अधिवक्ता शिव कुमार करमाली विजय कश्यप दीपक बेदिया, ज्ञानी मुंडा, रमेश करमाली सहित अन्य उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश