गडढों में मछली पालन कर लोगों ने की सडक निर्माण की मांग
रांची, 31 अगस्त (हि.स.)। राजधानी रांची के लालगुटवा के महतो बगीचा स्थित रामचंद्रनगर की जर्जर सड़क पर जलजमाव और गड्ढों से परेशान स्थानीय लोगों ने सोमवार को अनोखे अंदाज में मछली पालन कर विरोध दर्ज किया।
मौके पर स्थानीय लोगों ने सड़क में बने गड्ढों में मछली छोड़कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित किया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क अब सड़क कम, मछली पालन केंद्र अधिक नजर आती है। स्थानीय निवासियों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची की कई सडकें मरम्मति के अभाव में गडढों में तब्दिल हो गई हैं। बरसात ने रांची की सडकों की स्थिति को और भी दयनीय बना दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak