ग्रेन एटीएम लगने से पीडीएस दुकानदार बेरोजगार हो जाएगे : ज्ञानदेव

 


रामगढ़, 04 जून (हि.स.)। शहर के चट्टी बाजार स्थित साहू धर्मशाला में गुरुवार को फेयर प्राइस शॉप डिलर एशोसिएशन की बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरलाल महतो और संचालन सचिव राजकुमार सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ज्ञानदेव झा ने कहा कि सरकार सभी जिलों में ग्रेन एटीएम लगा रही है, जिससे राज्य के सभी दुकानदार बेरोजगार हो जाएंगे। इसके खिलाफ सभी डिलरों को संघर्ष करना होगा।

बैठक में मनोहर सिंह, धनेश्वर चौधरी, राजेश जैन, राजकुमार, मनोज मोदी, नमित कुमार, बबलु महतो, दिगम्बर महतो, कामता प्रसाद, बबन पाठक, मोइन अंसारी, सुजीत महतो, भुनेश्वर मेहरा, लालू प्रसाद, आशा महतो, आरती देवी, रीना देवी, माधुरी देवी सहित जिले के कई डिलर उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश