विविधताओं के बीच एकता भारत को अन्य देशों से अलग और श्रेष्ठ बनाता है : परमजीत कौर
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजितरांची, 12 अगस्त (हि.स.)। रांची के कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में बुधवार को इंटर हाउस देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने किया।
इस अवसर पर परमजीत कौर ने कहा कि भारत विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं और कलाओं का देश है। विविधताओं के बावजूद यहां एकता, समरसता और सौहार्द की भावना कायम है। राष्ट्रीय एकता की यही भावना भारत को दुनिया के अन्य देशों से अलग और विशिष्ट बनाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को देश की भाषायी और सांस्कृतिक विविधता को समझने का अवसर मिलता है। साथ ही, ये गतिविधियां नई शिक्षा नीति की मूल भावना को भी मजबूत करती हैं।
प्रतियोगिता में विभिन्न हाउस के प्रतिभागियों ने हिंदी समेत कई भाषाओं में लोकप्रिय देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में यमुना हाउस ने प्रथम, गोदावरी हाउस ने द्वितीय, गंगा हाउस ने तृतीय और सतलज हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
नृत्य प्रतियोगिता में गोदावरी हाउस ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। सतलज हाउस राजस्थानी नृत्य के साथ द्वितीय, गंगा हाउस कश्मीरी नृत्य के साथ तृतीय और यमुना हाउस पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति के साथ चतुर्थ स्थान पर रहा।
कार्यक्रम का संचालन अनुभव कुमार और अनुष्का सिंह ने किया।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे