पद्मश्री बलवीर दत्त नहीं दे सके वोट, कहा 70 साल में हुआ ऐसा पहली बार

 


रांची, 23 फरवरी (हि.स.)। पद्मश्री बलवीर दत्त सोमवार को नगर निकाय चुनाव में वोट नहीं डाल सके। ऐसा 70 साल में पहली बार हुआ है। उन्होंने बताया कि वे 1956 से लोकसभा और विधानसभा में नियमित रूप से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते रहे हैं। रांची में शहरी निकाय के चुनाव नियमित रूप से नहीं हुए हैं, हालांकि शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव जब भी हुए उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

लेकिन सोमवार को हुए शहरी स्थानीय निकाय में वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सके। शहरी स्थानीय चुनाव में उनका बूथ बदल दिया गया था। लेकिन उन्हें अपने नये बूथ की जानकारी नहीं मिली। वे अपने पुराने बूथ पर गये लेकिन वहां उनका नाम नहीं मिला। इससे वे मायूस हाेकर

बिना मतदान किए ही लौट गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे