अग्रवाल युवा सभा की आम सभा और शपथ ग्रहण का आयोजन
रांची, 12 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी रांची के अपर बाजार स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में अग्रवाल युवा सभा के सत्र 2025-26 की वार्षिक आम सभा और आगामी वर्ष के लिए शपथ ग्रहण का भव्य आयोजन रविवार को किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रौनक झुनझुनवाला ने किया। मंच का संचालन सचिव दीपक गोयनका ने किया।
मौके पर अध्यक्ष ने सत्र 2025-26 वार्षिक आम सभा में आए हुए आमंत्रित संस्थाओं के सभी सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया। इसमें झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अग्रवाल सभा के सचिव अनिल अग्रवाल, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा,जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सज्जन पाड़िया, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव विनोद जैन,ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष किशन साबू जी,माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष विनय मंत्री, जीतो के अध्यक्ष विशाल जैन, रांची जेसीआई के अध्यक्ष अनुज अग्रवाल, जेसीआई उड़ान की अध्यक्ष प्रिया लखोटिया शामिल हैं।
इस दौरान सर्वसम्मति से प्रस्तुत ब्यौरे को पारित किया गया और अध्यक्ष की अनुमति से खुला सत्र चलाया गया जिसमें कई सदस्यों ने अपने सुझाव मंचासीन पदाधिकारियों के समक्ष रखा।
साथ ही पिछले वर्ष में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अग्र स्तंभ सम्मान से सभी संयोजकों और सहसंयोजकों को संस्थापक सदस्यों की ओर से प्रतीक चीन्ह देकर सम्मानित किया गया।
वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित सरावगी ने अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। शपथ ग्रहण अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष पवन पोद्दार ने कराया। साथ ही रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सज्जन पड़िया ने उपाध्यक्ष रोहित पोद्दार, कुणाल जालान और उमंग सुल्तानिया का शपथ ग्रहण कराया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया।
नई कार्यकारिणी मैं पदाधिकारियों के नाम
अध्यक्ष - रोहित सरावगी
उपाध्यक्ष - कुणाल जालान, रोहित पोद्दार, उमंग सुल्तानिया
सचिव - चेतन पोद्दार
सहसचिव - शुभम् लोहिया, अरुण पोद्दार
कोषाध्यक्ष - चंद्र प्रकाश रूहिया
प्रवक्ता - अमित प्रकाश बजाज
मीडिया प्रभारी- यश सुरेका
अमृतधारा- मयूर पोद्दार, मोहित अग्रवाल, निशान अग्रवाल
रक्तदान- श्रेय जालान, तरुण सराफ, आलोक बजाज
गौसेवा- विशाल महलका, अनुराग सिंघानिया
धार्मिक सेवा- सौरभ रायका, शिव अग्रवाल, रौनक मोदी
पर्यावरण- अनीश सरावगी, सौरव सरावगी, यश गुप्ता
खेल- आभाष भतवाल, अभिषेक अग्रवाल, अनुबंध अग्रवाल
सदस्यता- विकास गोयल, सौरभ पोद्दार, राहुल अग्रवाल
वहीं मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष रौनक झुनझुनवाला और संस्थापक अध्यक्ष सौरभ बजाज ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak