एमएमडीआर संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने किया वॉकआउट

 


रांची, 26 नवंबर (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे और अंतिम दिन गुरुवार को खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम (एमएमडीआर) को लेकर सदन में चर्चा के दौरान सदन की दूसरी पाली में राजनीतिक टकराव देखने को मिला। संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर के बोलना शुरू करते ही विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।

विशेष सत्र में खनन और खनिज से जुड़े संशोधन अधिनियम पर चर्चा को लेकर सदन की कार्यवाही चल रही थी। इसी क्रम में संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी बात रखनी शुरू की। उनके संबोधन की शुरुआत होते ही विपक्ष के विधायकों ने सदन से बाहर जाने का फैसला किया। विपक्षी विधायकों के वॉकआउट के बाद सदन में सत्ता पक्ष की मौजूदगी में चर्चा आगे बढ़ी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar