आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, एक गंभीर
रामगढ़, 25 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया गया। सदर अस्पताल में पहुंची पुलिस को मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम चुटूपालू घाटी के गंण्डके मोड़, सरना स्थल के पास अचानक आकाशीय बिजली गिरने से रजरप्पा क्षेत्र के पलटू करमाली (39) और उसका साथी टुमन मानकी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पाकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने पलटू करमाली को मृत घोषित कर दिया, जबकि, गंभीर रूप से घायल टुमन मानकी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।
इधर, पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजन को सौंप दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश