चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

 


रांची,11 अक्टूबर (हि.स.)। रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित का नाम आयुष गिरि ( 22) बताया गया। आरोपित राजस्थान का रहने वाला है। इसके पास से चोरी का एक मोबाईल, चोरी का एक लेडिस बैग, चोरी का तीन एटीएम कार्ड बरामद किया गया है।

रविवार को पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर वाडा ने बताया कि अंजुमन अस्पताल के आस पास लागातार मोबाइल चोरी की घटना हो रही थी। चोरी के घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर अंजुमन अस्पताल के आस पास प्रतिनियुक्त टाईगर मोबाइल, पीसीआर एवं माइक को विशेष निगरानी रखे जाने का निर्देश दिया गया था । इसी क्रम में सूचना मिली कि अंजुमन इस्लामिया अस्पताल से एक मोबाइल चोर को पकड़ा गया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके पास से चोरी के सामान बरामद किये गये।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे