वीर कुंवर सिंह के शहादत दिवस पर न्यास ने कई समाजिक क्षेत्र के लोगों को किया सम्मानित

 




रांची, 27 अप्रैल (हि.स.)। अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के तत्वावधान में बाबू वीर कुंवर सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क में बलिदान दिवस सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में सामाजिक लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने के साथ की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमलेश सिंह (पूर्व मंत्री, झारखंड) उपस्थित थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बिनय सिंह (बिनु सिंह), अध्यक्ष वीर कुंवर सिंह विचार मंच ने की।

कार्यक्रम रंजन सिंह ने बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रेरणादायक जीवन और उनके अद्वितीय साहस पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों—विशेषकर चिकित्सा, विधि एवं सामाजिक क्षेत्र—में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दर्जनों गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

ये हुए सम्मानित

सम्मानित होनेवाले व्यक्तियों में डॉ अजीत कुमार, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ संकेश सिंह, डॉ पल्लवी, डॉ अंशुमान, डॉ मुकेश, डॉ मृत्युंजय, डॉ गंगा प्रसाद सिंह, डॉ एके लाल, अभिषेक भारती, नन्दलाल तिवारी, रिटायर्ड जज एचएन सिंह, पप्पू सिंह, (एडवोकेट) रतीश रोशन उपाध्याय, (एडवोकेट) अजय कुमार मुरारका (एडवोकेट), राणा प्रिया रंजन सिंह सहित अन्य शामिल हैं।

साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामान्य सदस्यों को भी सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने कहा कि देश् सेवा के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती है, हमें वीर कुंवर सिंह के आदर्शों पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहिए। वहीं अध्यक्षीय संबोधन में बिनय सिंह (बिनु सिंह) ने कहा कि देशभक्ति उम्र की मोहताज नहीं होती है, बल्कि आत्मा की पुकार होती है।

वहीं मुख्य अतिथि कमलेश सिंह ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी हमें हार नहीं माननी चाहिए। कठिनाइयां हमें मजबूत बनाने के लिए आती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak