सावन की अंतिम सोमवारी पर पहाडी बाबा की हुई संध्या महाआरती, भंडारे में भक्तों ने पाया प्रसाद

 


रांची, 24 अगस्त (हि.स.)। सावन की चौथी और और अंतिम सोमवारी पर रांची के सुप्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के पास आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल की ओर से श्रावण सोमवारी संध्या महाआरती की गई।

पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) पर महाआरती में पहाड़ी बाबा के भक्तों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मौजूद गन्यमान्य, समिति के सदस्य सहित पहाड़ी बाबा के सैकड़ों भक्तों ने अलौकिक और भव्य संध्या महाआरती की। आरती के समय सभी पर पुष्प वर्षा की गई। महाआरती में हजारों की संख्या में आए हुए पहाड़ी बाबा के भक्तों के बीच महाभंडारे के प्रसाद के स्वरूप पूड़ी-सब्जी, खीर का वितरण किया गया।

चंदेल ने बताया कि हर साल सोमवारी को अलग-अलग तरीकों से महाआरती की जाती है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में राजधानी के लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

संध्या महाआरती में मुख्य अतिथि के रूप में युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कुमार गौरव, विशिष्ट अतिथि मनीषा सिंह, राजेश सिन्हा सन्नी, नन्द किशोर सिंह चंदेल, मनीष सिंह, अर्चना सिंह, विक्रम सिंह सोनू, विनय सिंह, बंटी सिंह, उदय सिंह, अंकित झा, लखन कुमार, मोनू शर्मा सहित अन्य शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak