एनएसयूआई के प्रखंड अध्यक्षों की हुई नियुक्ति
देवघर, 22 मई (हि.स.)। रवि वर्मा ने कांग्रेस छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंटस यूिनयन ऑफ
इंडिया (एनएसयूआई) के संगठन विस्तार को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में नए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। यह नियुक्ति झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव और प्रदेश उपाध्यक्ष सह संगठन प्रभारी संकेत सुमन के निर्देश पर की गई।
संगठन की ओर से जारी सूची के अनुसार देवघर प्रखंड अध्यक्ष रोहन ठाकुर, मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार महथा, सोनारायठाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष मो नोमान अंसारी, सारवां प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार रवानी, करौं प्रखंड अध्यक्ष हराधन दास, देवीपुर प्रखंड अध्यक्ष मो आबिद हुसैन, मधुपुर प्रखंड अध्यक्ष रिंकू रवानी, सारठ प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिन्हा, पालोजोरी प्रखंड अध्यक्ष जाहिद हुसैन और मार्गोमुंडा प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार को मनोनीत किया गया है।
इस संबंध में जारी पत्र में जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने सभी नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को संगठन हित में कार्य करने और छात्र-युवाओं की समस्याओं को मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति पर एनएसयूआई के वरिष्ठ नेता श्वेत उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सैफ दानिश, सुनील यादव, नगर अध्यक्ष आदर्श केशरी, जिला महासचिव मनीष कुमार, पिंटू यादव, आलिम अंसारी, सचिव अभिषेक बरनवाल, अनुज कुमार, अंकित कुमार, मयंक कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy