हिंदुस्तान चौक में लगा नया ट्रांसफॉर्मर, बिजली समस्या से राहत
रांची, 16 सितंबर (हि.स.)। डोरंडा के मनिटोला स्थित मिल्लत कॉलोनी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ठीक करने की दिशा में बुधवार को नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। हिंदुस्तान चौक में ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने के बाद लंबे समय से बिजली की समस्या झेल रहे स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। क्षेत्रवासियों ने पहल पर खुशी जताते हुए बिजली बोर्ड और वार्ड 49 की पार्षद ज़मीला खातून के प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर वार्ड पार्षद ज़मीला खातून ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा। नए ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है। ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की। मिल्लत कॉलोनी में बिजली से जुड़ी समस्याओं के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
मौके पर स्थाणनीय लोगों ने बताया कि इससे बार-बार होने वाली बिजली संबंधी परेशानियों में कमी आने की उम्मीद है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले से बेहतर हो सकेगी।
मौके पर समाजसेवी रिजवान हुसैन, इब्राहिम रज़ा उर्फ रिंकू, छक्कुन, गुड्डू, इज़हार, हाज़ी जावेद, मुन्ना, सबीह अहमद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar