डॉ अमरेंद्र प्रसाद ने संभाला रांची के नए सिविल सर्जन का पदभार, डॉ प्रभात को दी गई विदाई

 


रांची, 03 अगस्त (हि.स.)।

रांची के नये सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रसाद ने सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार को चिकित्सकों, जिला स्तरीय पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।

समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डॉ प्रभात कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया और डॉ अमरेंद्र प्रसाद का स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ अमरेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले के लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने टीम भावना के साथ काम करते हुए सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

विदाई समारोह में डॉ प्रभात कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से जिले में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सफल संचालन संभव हो सका और आगे भी यह टीम इसी समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने सभी का आभार जताया।

इस अवसर पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह, डीआरसीएचओ डॉ असीम मांझी, डीटीओ डॉ एस बास्की सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar