नए बी फार्म पाठ्यक्रम में एआई और मेडिकल डिवाइसेज उभरता क्षेत्र : पटेल

 


रांची, 19 सितंबर (हि.स.)। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू), रांची के फार्मेसी विभाग और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ मोंटुकुमार एम पटेल ने कहा कि फार्मेसी शिक्षा को बदलती तकनीकी और औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की बात पर नए बी फार्म पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मेडिकल डिवाइसेज जैसे उभरते क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

डॉ पटेल ने कहा कि नए पाठ्यक्रम से शिक्षकों को परिचित कराने और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए देशभर में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं।

वहीं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि एनईपी-2020 के अनुरूप नए बी फार्म पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रोफेसर गोपाल पाठक ने कोविड जैसी महामारी के दौरान फार्मासिस्टों की भूमिका का उल्लेख किया। कुलपति प्रोफेसर सी जगनाथन ने कहा कि नया पीसीआई पाठ्यक्रम फार्मेसी शिक्षा को कौशल आधारित और तकनीक उन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मौके पर विवि के कुलपति और प्रोफेसर्स सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar