विशेष मतदाता शिविर में सभी मतदान केंद्रों पर जुड़ेंगे नाम : डीसी

 


रामगढ़, 07 अगस्त (हि.स.)।

मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अब नए मतदाताओं का नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी ऋतुराज ने बताया कि योग्य नागरिक अब आसानी से मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं।

इसके लिए 08 एवं 09 अगस्त को सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैम्प का आयोजित होगा। शिविर के माध्यम से नया नाम जोड़ने, जिन युवाओं की उम्र अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2026 के अनुसार पूरी हो चुकी है, वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। वहीं पारिवारिक नाम स्थानांतरण, यदि किसी परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर हैं, तो वे पूरा नाम एक ही मतदान केंद्र पर ट्रांसफर करा सकते हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि उक्त अवधि में, दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले या 18 वर्ष पूर्ण हो चुका है और पात्र भारतीय नागरिक है एवं रामगढ़ जिला अंतर्गत किसी भी मतदान केन्द्र क्षेत्र के सामान्य निवासी है, तो वैसे नागरिक, मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए प्रपत्र-6 घोषणा पत्र सहित आवेदन कर सकते हैं।

साथ ही, निवास स्थानांतरण या वर्तमान निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों में सुधार या बिना सुधार के ईपीक कार्ड निर्माण या दिव्यांगजन व्यक्तियों के रूप में चिन्हितीकरण के लिए प्रपत्र 08 घोषणा पत्र सहित के साथ अपना आवेदन अपने बीएलओ को जमा कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश