राजस्व कर्मी लक्ष्मी नारायण मुंडा की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 


रांची, 24 अक्टूबर (हि.स.)। राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में शनिवार को राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद नामकुम थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नामकुम थाना प्रभारी ने कहा कि लक्ष्मी नारायण मुंडा की हत्या किन कारणों से की गई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है। इसलिए इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस जमीन विवाद, आपसी रंजिश सहित अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे