चुनाव परिणामों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर सांसद ने निकाला विजय जुलूस

 


रामगढ़, 04 मई (हि.स.)। पांच राज्यों में हुए चुनाव का परिणामों में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। रामगढ़ जिले में भी हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने विजय जुलूस निकाला।

वे अपने समर्थकों के साथ सड़क पर निकले और कहा कि पश्चिम बंगाल में खेल होबे ना, खेल होई गेलो। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा सरकार बना रही है। केरल और तमिलनाडु में भाजपा को जनता ने बेहतर समर्थन दिया है। सांसद मनीष जायसवाल ने जीत के इस जश्न में जनता के समर्थन को सलाम किया है।

बंगाल में भाजपा की जीत को विश्व हिंदू परिषद में हिंदुत्व की जीत करार दिया है। विश्व हिंदू परिषद के नेता छोटू वर्मा ने बताया कि रामगढ़ जिले में इस जीत का जश्न अलग-अलग तरीके से मनाया गया जहां भाजपा नेताओं ने जुलूस निकालकर जनता के प्रति आभार प्रकट किया, वहीं विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने शहर के सुभाष चौक पर स्थित वीर सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा को दूध से स्नान करवाया। साथ ही उन्हें भगवा वस्त्र पहनाकर सनातन धर्म की जीत का संकेत दिया । इस मौके पर नागरिकों के बीच 51 किलो लड्डू भी बांटे गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश