दीपक प्रकाश का भााजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
देवघर, 09 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर स्थित परिसदन पहुंचे। उनके पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपने वरिष्ठ नेता दीपक प्रकाश का अंगवस्त्र देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद दीपक प्रकाश ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। अपने दौरे के क्रम में उन्होंने भाजपा जिला मुख्यालय का भी निरीक्षण किया और संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली।
स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, मुकेश पाठक, सचिन सुल्तानिया, प्रो राजीव रंजन सिंह, मिथिलेश सिन्हा,विनय चंद्रवंशी, उमाशंकर प्रजापति, ममता गुप्ता, सुनील मिश्रा, दिगंबर पांडे सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy