सांसद मे किया पुस्तक का विमोचन

 


चतरा, 29 सितंबर (हि.स.)। चर्चित कवि, लेखक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सिंघानी निवासी रविंद्र प्रसाद की नई पुस्तक श्री चिन्मय नवग्रह रत्न दर्पण का मंगलवार को पत्थलगडा में विमोचन किया गया। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पुस्तक का लोकार्पण किया।

इस मौके पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि पुस्तक सनातन धर्म और कर्मकांड से जुड़े लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने लेखक रविंद्र प्रसाद के साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर लिखी गई ऐसी पुस्तकों से पाठकों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। लेखक रविंद्र प्रसाद लंबे समय से साहित्य सृजन से जुड़े हैं और अब तक कई पुस्तकों की रचना कर चुके हैं। ‘

श्री चिन्मय नवग्रह रत्न दर्पण’ का प्रकाशन स्वर्ण बुक पब्लिशिंग हाउस उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया है। विमोचन समारोह में सिमरिया विधायक के जिला प्रतिनिधि विजय दांगी, समाजसेवी उदय वर्मा, जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, थाना प्रभारी राकेश कुमार, मुखिया महेश दांगी, कुमारी संगीता सिन्हा, राधिका देवी, मेघन दांगी, पूर्व जिप सदस्य सुनीता देवी, कुसुम लता कुशवाहा, अनिल दांगी, कवि रविकांत शुभम, मीना देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी