रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने चंपाई सोरेन के गांव पहुंचकर पोते को दी श्रद्धांजलि

 


रांची, 05 मार्च (हि.स.)। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

इस दौरान संजय सेठ ने दिवंगत वीर सोरेन को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा की शांति तथा मोक्ष की कामना की। उन्होंने चंपाई सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि वीर का असमय निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ऐसे कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उल्लेखनीय है कि वीर सोरेन का कुछ दिन पूर्व असामयिक निधन हो गया था, जिससे परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे