मनरेगा कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

 




देवघर, 11 अप्रैल (हि.स.)। देवघर में मनरेगा कर्मियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। ग्रेड पे और समायोजन की मांग को लेकर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का 31 वें दिन शनिवार

को भी समाहरणालय के समक्ष जारी रहा।

मनरेगाकर्मी के ग्रेड पे लागू करने और सेवा समायोजन की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं। कर्मियों का कहना है कि राज्य में वेतन और मानदेय को लेकर भारी असमानता है। जहां सचिवालय और जिला समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों को ग्रेड पे का लाभ मिलता है, वहीं प्रखंड और पंचायत स्तर के कर्मियों को इससे वंचित रखा गया है। संघ के वरिष्ठ कार्यक्रम पदाधिकारी डेविड गुड़िया ने सरकार की नीति को भेदभावपूर्ण बताते हुए कहा कि सभी मनरेगाकर्मियों को समान रूप से ग्रेड पे दिया जाए अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा। वहीं संयोजक अमित सिंह ने स्पष्ट किया कि जब तक ग्रामीण विकास विभाग में कर्मियों का समायोजन नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी।

कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि समय पर मानदेय नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और कई कर्मचारी भुखमरी की कगार पर हैं। जिला महासचिव ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 15 और 16 अप्रैल को ग्रामीण विकास मंत्री का घेराव किया जाएगा।

माैके पर जितेंद्र कुमार झा, महेश कुमार, पंकज शर्मा, गुंजन कुमार, राजेश वर्मा सहित दर्जनों मनरेगाकर्मी धरना स्थल पर मौजूद थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy