सारठ में 2.86 करोड़ की सड़क योजना का शिलान्यास
May 2, 2026, 22:34 IST
देवघर, 02 मई (हि.स.)। विकास कार्यों को गति देते हुए उदय शंकर सिंह ने सारठ विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क सुखजोरा पीडब्लूडी पथ से बड़ा कोल्हड़िया तक बनेगी, जिसकी कुल लंबाई 4 किलोमीटर होगी।
इस परियोजना पर लगभग 2 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy