मोहर्रम पर मंत्री इरफान अंसारी ने अखाडे में भांजी लाठी

 


जामताडा, 26 जून (हि.स.)। मंत्री इरफान अंसारी ने मोहर्रम पर जामताड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का शुक्रवार को दौरा कर आयोजित अखाड़ा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

इस दौरान मंत्री ने अखाडे में मौजूद युवाओं के साथ लाठी भांजते हुए अपने हूनर का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही युवाओं के जोश, अनुशासन और पारंपरिक युद्धकला के प्रदर्शन की सराहना की। मंत्री ने कहा कि अखाड़ों में युवाओं की ओर से प्रदर्शित साहस और अनुशासन गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि जिस लगन और प्रतिबद्धता के साथ युवा लाठी-डंडा और पारंपरिक युद्धकला का प्रदर्शन करते हैं, उसी समर्पण के साथ उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए। अंसारी ने कहा कि शारीरिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ मानसिक रूप से मजबूत और शिक्षित होना भी आवश्यक है। शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही युवाओं को समाज, राज्य और देश के विकास में सार्थक योगदान देने योग्य बनाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar