बोकारो एयरपोर्ट को लेकर संजय सेठ को सौंपा ज्ञापन

 


रांची, 28 मई (हि.स.)। बोकारो दौरे पर आए केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने नवनिर्मित एयरपोर्ट से यात्री विमानों के परिचालन शुरू करने की मांग की। इसे लेकर भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

मौक़े पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने एयरपोर्ट ऑथरिटी से सम्बंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर एयरपोर्ट के अब तक की प्रगति की जानकारी ली।

साथ ही उन्होंने यहां से व्यवसायिक उड़ानों को जल्द शुरू करने को लेकर निर्देश दिया। इसके अलावे कुमार अमित न बोकारो स्टील प्रबंधन के ख़ाली पड़े भवनों में लघु एवं सूक्ष्म स्तर के रक्षा उपकरणों के उत्पादन शुरू करने उसके सदुपयोग करने की भी मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर पहल करने का आश्वासन दिया।

मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, विक्रम पांडे, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, जिला मंत्री मनोज ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनोद महतो, एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता राकेश राम सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak