मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित
देवघर, 30 मई (हि.स.)। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुनरीक्षण कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की शीघ्र प्रतिनियुक्ति करने की अपील की।
बैठक में एसआईआर की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, दावा-आपत्ति और मतदाताओं की मैपिंग से संबंधित जानकारी दी गई। बताया गया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 05 अगस्त 2026 और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। उपायुक्त ने आम जनता से राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल और वोटर्स हेल्पलाइन ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करने और किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क करने की अपील की।
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों, मीडिया संस्थानों और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy