मीडिया सम्मान समारोह में सम्मानित हुए पत्रकार

 


देवघर, 29 अगस्त (हि.स.)।

राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल और सुचारू आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मीडिया कर्मियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। मीडिया सम्मान समारोह में पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थेे।

इस अवसर पर अधिकारियों ने राजकीय श्रावणी मेला के दौरान मीडिया कर्मियों की ओर से किए गए समाचार संकलन और कवरेज की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि मेले की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में मीडिया का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

प्रशासन की ओर से कहा गया कि पत्रकारों ने पूरे मेला अवधि के दौरान प्रशासन और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य किया। श्रद्धालुओं तक आवश्यक सूचनाएं पहुंचाने और मेले की सकारात्मक तस्वीर देश-दुनिया तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका सराहनीय रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy