मेयर रोशनी खलखो की मां का निधन, रक्षा राज्य मंत्री घर पहुंचकर जतायी संवेदना

 




रांची, 31 मार्च (हि.स.)। रांची की मेयर रोशनी खलखो की माता के आकस्मिक निधन से शहर में शोक की लहर है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ धुर्वा स्थित पतरा टोली में उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को इस कठिन समय में साहस देने की कामना की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे