यूनियन कार्यालय में मनाया जाएगा मजदूर दिवस

 

रांची, 28 अप्रैल (हि.स.)। हटिया कामगार यूनियन की ओर से आगामी एक मई 2026 को धुर्वा स्थित यूनियन कार्यालय में मजदूर दिवस मनाया जायेगा।

यह जानकारी यूनियन के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन के साथ शुरू किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इसके बाद शिकागो के उन वीर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिन्होंने आठ घंटे कार्य अवधि तय कराने की लड़ाई में अपने प्राण न्योछावर किए थे।

मजदूर आंदोलन के इतिहास को याद करते हुए उन्हें सलामी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि

मुख्य कार्यक्रम के तहत यूनियन कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित होगी। बैठक में हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा सहित कई राज्यों में मजदूरों द्वारा शोषण के खिलाफ चलाए गए आंदोलनों की समीक्षा की जाएगी। इन आंदोलनों के बाद सरकारों और मालिकों को वेतन वृद्धि के लिए मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने यूनियन के सभी से कार्यक्रम में भागीदारी निभाने का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar