मारवाड़ी सम्मेलन के कार्यकारी समिति की बैठक 22 को

 


रांची, 20 मार्च (हि.स.)। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन और मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की द्वितीय प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक और नगर निकाय सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से आयोजित होनेवाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में झारखंड में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित मारवाड़ी समाज के प्रतिनिधियों मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव में भाग लेने वाले समाज के अन्य प्रत्याशियों को भी सम्मान दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम में निकाय चुनाव 2016 में जीते एक मेयर, दो अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष और 18 पार्षद को शामिल होने का आह्वाान किया है। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल और महामंत्री विनोद कुमार जैन ने सभी पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों और सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar