श्री माहेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने दी शुभकामनाएं

 


रांची, 27 जुलाई (हि.स.)। श्री माहेश्वरी सभा, रांची के अध्यक्ष पद पर मुकेश काबरा के निर्विरोध निर्वाचित होने पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने उन्हें और नवगठित कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। ट्रस्ट की ओर से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में विश्वास व्यक्त किया गया कि नई टीम समाजहित, जनसेवा और संगठन के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगी।

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि श्री माहेश्वरी सभा लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक और सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। उन्होंने आशा जताई कि मुकेश काबरा के नेतृत्व में संस्था जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी तथा समाज के विभिन्न वर्गों के हित में प्रभावी कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए सामाजिक सरोकारों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ट्रस्ट ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में समाज सेवा की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और संगठन जनहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका को और मजबूत करेगा।

शुभकामनाएं देने वालों में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, विशाल जालान, विष्णु सोनी, सुनील पोद्दार सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य शामिल हैं।------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar