मां काली सेना के भोलू सिंह ने की कांवरियों की सेवा, बांटे फल और दवाएं

 


देवघर, 19 अगस्त (हि.स.)। सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में कांवरियों की सेवा के लिए मां काली सेना रांची की ओर से सेवा शिविर लगाया गया। सेवा अभियान का नेतृत्व मां काली सेना के सेना प्रमुख भोलू सिंह ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एक अगस्त से जारी इस सेवा अभियान के तहत संगठन के सदस्य लगातार कांवरियों के बीच पेय पदार्थ, बिस्किट, फल और आवश्यक दवाओं का वितरण कर रहे हैं। इस दौरान कांवरियों को यात्रा के दौरान राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

भोलू सिंह ने कहा कि संगठन के सदस्यों ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए आने वाले कांवरियों की सेवा करना उनके लिए सामाजिक जिम्मेदारी के साथ धार्मिक आस्था से जुड़ा कार्य भी है। उन्होंने कहा कि कांवरियों की यात्रा में थोड़ी भी राहत पहुंचाना सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। मां काली सेना ने श्रद्धालुओं से भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार कांवरियों की सेवा में सहभागी बनने की अपील की। सेवा के दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सेवा अभियान में भोलू सिंह, मुख्य संरक्षक जितेंद्र सिंह और जिला अध्यक्ष प्रियेश सिंह ने किया। संगठन के सदस्यों ने श्रद्धा और सेवाभाव के साथ कांवरियों की सहायता की।

सेवा कार्य में उदय साहू, गुरुजी सिंह, आशीष रजक, मोहित रजक, कृष्ण राज, सुमित तिवारी, दीपू सिंह, मुकेश सिंह, राज वर्मा, अमन बिहारी और रोनित राज मुंडा सहित अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar