रांची में श्रद्धाभाव और धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा

 






रांची, 17 सितंबर (हि.स.)। राजधानी रांची में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धापूर्वक और धूमधाम से की गई।

इस अवसर पर लोगों ने अपने वाहनों को धुलवाकर विधिपूवर्क पूजा-अर्चना की। वहीं रांची के विभिन्न उद्यौगिक संस्थानों, हार्डवेयर और मशीनरी से संबंधित स्थान, दुकान एवं अन्य कार्यालयों में भी भगवान विश्वकर्मा की अराधना की गई।

रांची के काेकर, अरगोड़ा, हरमू, रातू राेड,धुर्वा , डाेरंडा सहित कई इलाकाें में पंडाल बनाकर ऑटाे चालक अन्य लाेगाें ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की । इधर, रांची के धुर्वा स्थित एचईसी के

एचएमबीपी यूनिट के कार्यशाला संख्या 43-44 में भी भगवान विश्वशकर्मा की प्रतिमा रख कर फल, फूल और गंधादि सहित अन्य पूजन सामग्री से विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर एचएमबीपी यूनिट के सिनियर मैनेजर इंचार्ज संजीव कुमार, मैनेजर चंद्रभूषण प्रसाद, मैनेजर मृणाल चौधरी, रामप्रवेश राम, राजीव रंजन कुमार,

धीरज प्रताप सिंह, अमरेन्द्र कुमार,

अजीत कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak