भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठने वाले पदाधिकारियों की सूची जारी
रांची, 20 अप्रैल( हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की ओर से दिन के अनुसार प्रदेश कार्यालय में बैठने वाले पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने सोमवार को सूची जारी की।
सूची के अनुसार सोमवार को उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, महामंत्री गणेश मिश्रा, मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह एवं कृष्णा महतो, मंगलवार को उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुण्डा,महामंत्री गणेश मिश्रा, मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह एवं कृष्णा महतो,बुधवार को आभा महतो एवं मुनेश्वर साहू, महामंत्री अमर कुमार बाउरी,मंत्री अमित सिंह एवं मनीर उरॉव, गुरुवार को उपाध्यक्ष बालमुकुन्द सहाय, महामंत्री अमर कुमार बाउरी, मंत्री सरोज सिंह, सुनिता सिंह एवं अमरदीप यादव, शुक्रवार को उपाध्यक्ष भानू प्रताप शाही, महामंत्री मनोज सिंह, मंत्री सरोज सिंह, सुनिता सिंह एवं अमरदीप यादव, शनिवार को उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा, महामंत्री मनोज सिंह, मंत्री अमित सिंह, मनीर उरॉव एवं शालिनी बैसखियार, रविवार को उपाध्यक्ष सुनील सोरेन एवं गीता कोड़ा, महामंत्री गणेश मिश्रा, मंत्री अमित सिंह एवं शालिनी बैसखियार को जिम्मेवारी सौंपी गई है।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे