वोटर मैपिंग में शिथिलता बर्दाश्त नहीं : डीसी

 


रामगढ़, 13 जून (हि.स.)। डीसी ऋतुराज ने शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान मतदाता मैपिंग कार्य की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिहीन बनाने के लिए मैपिंग कार्य में और तेजी लाई जाए। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मतदाताओं की सुविधा और शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 13, 14 और 15 जून को तीन दिवसीय मैपिंग विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सभी बीएलओ को अपने-अपने केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

डीसी ने बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल अपने स्तर पर भी बूथ स्तरीय एजेंटों (बीएलए) को सक्रिय करें, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में मैपिंग से वंचित न रहे।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी रविन्द्र कुमार गुप्ता सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और जिला स्तरीय निर्वाचन शाखा के कर्मी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश