रांची विवि के बीएसी और एमएससी नर्सिंग में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 तक

 


रांची, 16 अप्रैल (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय के तहत चलनेवाले बीएससी नर्सिंग के सत्र 2024-2028 और पोस्टत बेसिक नर्सिंग के सत्र 2024-26 एवं एमएससी नर्सिंग के सत्र 2024-26 रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि बिना फाइन के 20 अप्रैल तक किया गया है।

वहीं 300 रुपये के फाइन के साथ रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल निर्धारित किया गया है। यह जानकारी गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak