जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर

 




रांची, 21 अप्रैल( हि.स. )। रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी मैदान के बगल में मंगलवार की सुबह बाइक सवार तीन अपराधियों ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारकर फरार हो गए।

गोलीबारी में घायल भार्गव सुबह के समय मंदिर पूजा करने गया था। घायल भार्गव सिंह बैंक कॉलोनी के रहने वाला है। वहीं, गोल्डन सिटी इंडिया नाम से कंपनी संचालित करते है। गोलीबारी की घटना के बाद आसपास अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में घायल को उठाकर इलाज के लिए सिटी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पारस हॉस्पिटल ले जाया गया है।

गोलीबारी की घटना में गोली उसके दाएं तरफ सीने में लगी है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भार्गव सिंह हर मंगलवार को बजरंगबली का पूजा करने मंदिर आता था। अपराधियों ने पहले इसकी रेकी की और फिर योजना के तहत उस पर हत्या की नीयत से हमला करवा दिया है। ओपी प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ।वहीं घटना की सूचना मिलते ही रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सेठ ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे