राजद कार्यालय में 79 पाउंड का केक काटकर मना लालू का जन्मदिन

 


रांची, 11 जून (हि.स.)।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 79 वां जन्मदिन गुरुवार को झारखंड प्रदेश राजद कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 79 पाउंड का केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सक्रिय राजनीतिक जीवन की कामना की।

केक काटने के दौरान राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय, सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक उत्थान के नायक हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया और सामाजिक समानता को मजबूत करने का काम किया।

मौके पर रंजन, श्यामदास सिंह, सुनील साहू और रश्मि प्रकाश, सुरेश राय, कृष्णा यादव, मुकेश भोक्ता, रामभरोस यादव, जितेंद्र राणा, कैलाश, उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, सुनील साहू सहित अन्य नेता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar