क्षत्रिय महासंघ बेड़ो कमेटी गठित, लाल सेवक नाथ शाहदेव बने प्रखंड अध्यक्ष
रांची,26 जुलाई (हि.स.)। झारखंड क्षत्रिय महासंघ की ओर से संगठन विस्तार अभियान के तहत रविवार को इटाचिलद्री स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर परिसर में बैठक हुई।
इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बैठक के बाद बेड़ो प्रखंड की नई कमेटी की घोषणा की गई। जिसके तहत बेड़ो प्रखंड समिति की नई कार्यकारिणी कमेटी में लाल सेवक नाथ शाहदेव को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष नवल किशोर सिंह,सचिव लाल ब्रजकिशोर नाथ शाहदेव,कोषाध्यक्ष बिहारी सिंह और कार्यकारिणी सदस्य लाल सुमन कुमार शाहदेव,आनन्द सिंह,ललन सिंह,कालिन्दर सिंह,रामलखन सिंह,लाल कमलेश कुमार, लाल विश्वनाथ शाहदेव, कृष्णा सिंह,जितेन्द्र सिंह,लाल संजय नाथ शाहदेव,रामराज सिंह बनाए गए। इस अवसर पर सबों ने संगठन की मजबूती और बेहतर तरीके से समाज के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि समाज को शिक्षा,सामाजिक सेवा,युवा नेतृत्व और आपसी सहयोग की भावना के साथ संगठित होना होगा। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही समाज के अधिकारों की रक्षा करने के साथ नई पीढ़ी के लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित कर सकता है।
नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष लाल शेवक नाथ शाहदेव ने समाज की एकता, संगठन विस्तार और जनकल्याण के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे समाज के प्रतिनिधियों ने महासंघ के पंजीकरण,संगठन विस्तार,कोष संग्रह,सामाजिक एकजुटता तथा शिक्षा, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता नवल किशोर सिंह तथा संचालन लाल संजय नाथ शाहदेव ने किया। बैठक में महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधा चरण सिंह,महासचिव हरि शंकर सिंह,प्रवक्ता राजेश नाथ शाहदेव,कोषाध्यक्ष रूद्रेश्वर राय,संरक्षक दयानन्द राय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य सदस्य मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar