चांदन द्वादशी पर खाटू नरेश को लगा खीर चूरमा का भोग
रांची, 28 मई (हि.स.)। श्री श्याम मण्डल, रांची की ओर से अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में गुरुवार को खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी के अवसर पर शाम में श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया।
भोग के मुख्य यजमान रमेश चन्द्र सारस्वत ने अपने पूरे परिवार के साथ श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया।
सर्वप्रथम मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका और सारस्वत परिवार के राजेश सारस्वत, राकेश सारस्वत, महेश सारस्वत, निधि सारस्वत,प्रियंका सारस्वत ने गणेश पूजन कर मन्दिर में विराजे वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी पूजन किया। इसके बाद विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमे का भोग अर्पित किया गया।
इस अवसर पर पूरा मन्दिर परिसर हारे के सहारे की जय - लखदातार की जय जयकारों के गूंज उठा।
चूरमा का भोग श्री श्याम मन्दिर में ही निर्मित किया गया और सैकडों भक्तों ने प्रसाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विकाश पढ़िया, प्रदीप अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, प्रमोद बगड़िया, अरुण धानुका, नितेश लाखोटिया और लल्लू सारस्वत का सहयोग रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak