लोजपा (रामविलास) पार्टी के प्रदेश सचिव बने केवल
रामगढ़, 07 मार्च (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने केवल पासवान को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि केवल पासवान झारखंड में पार्टी को मजबूत करेंगे। झारखंड प्रदेश सचिव बनने के बाद केवल पासवान ने कहा कि वे पार्टी को पूरे झारखंड के 24 जिलों में जमीनी स्तर पर उतारने का काम करेंगे।
लोजपा और दलित सेना के संस्थापक रामविलास पासवान के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, झारखंड के प्रभारी अरुण भारती, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सह चतरा विधायक जनार्दन पासवान का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पार्टी के कई लोगों ने केवल काे बधाई दी।
इनमें युवा प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिवेदी,एससी एसटी प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किशुन देव पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बिलाल खान, झारखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा राय, आईटी सेल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक राय, खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता सहित अन्य का नाम शामिल है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश