काली पूजा समिति, अपर बाजार में महाभंडारा और महाआरती संपन्न

 


रांची, 10 नवंबर (हि.स.)। श्री श्री काली पूजा समिति, शिव मंदिर टीओपी, महावीर चौक, अपर बाजार रांची के तत्वावधान में भव्य काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। समिति की ओर से आकर्षक और काल्पनिक मंदिर का निर्माण कराया गया है। पंडाल के अंदर हरे-भरे जंगल, कंकाल और डरावने दृश्यों की विशेष सजावट श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मां काली की भव्य प्रतिमा भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

इधर, काली पूजा के अवसर पर मंगलवार को महाभंडारा और महाआरती का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मौके पर सैकडों श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं बुधवार को मां काली की प्रतिमा का विसर्जन होगा।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में राकेश वर्मा, शंकर सिन्हा, देव कर्मकार, राहुल गुप्ता, सुनील अग्रवाल, हरबिंदर सिंह बेदी, मुन्ना शर्मा, राजीव चौरसिया और शंकर प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak