आकर्षक कलेक्शन के साथ नए रूप में खुला ज्योति बुटीक
रामगढ़, 11 अक्टूबर (हि.स.)।
शहर के मेन रोड स्थित ज्योति बुटीक नवीनीकरण के बाद रविवार को नए और आकर्षक स्वरूप में ग्राहकों के लिए फिर से खुल गया। भव्य साज-सज्जा, खूबसूरत इंटीरियर और फैशन के नए कलेक्शन के साथ बुटीक की री-ओपनिंग हुई। ज्योति बुटीक रामगढ़ मेन रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के निकट स्थित है।
वर्ष 2007 से ग्राहकों के विश्वास और स्नेह से जुड़ा यह प्रतिष्ठान महिलाओं के लिए एथनिक वियर, आकर्षक साड़ियां, डिजाइनर सूट, लहंगे और फैशन एक्सेसरीज की विविध रेंज उपलब्ध करा रहा है। यहां कस्टम स्टिचिंग की सुविधा भी है, जिसके तहत ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार परिधान तैयार करा सकते हैं।
प्रतिष्ठान प्रबंधन ज्योति पटवारी ने बताया कि नवीनीकरण का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव प्रदान करना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश