एसआईआर को लेकर झामुमों ने बूथ स्तरीय कार्यशाला का किया आयोजन

 


दुमका, 11 जून (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बूथ स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गुरूवार को कन्वेंशन सेंटर में हुआ। कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की के अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यशाला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यशाला में सांसद नलिन सोरेन, दुमका विधायक बसंत सोरेन, जामा विधायक लुईस मरांडी और शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन सहित पार्टी के प्रदेश महासचिव बिनोद पांडेय और पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक करना था। कार्यशाला को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटना चाहिए।

इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच जाकर आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने और पुनरीक्षण प्रक्रिया पर नजर रखने की अपील की। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट की अहम भूमिका होती है और किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से हटना नहीं चाहिए। इसी उद्देश्य से पार्टी बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही है। जिससे पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर नजर बनाए रखने और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

इस अवसर पर जामा विधायक डाॅ लुईस मरांडी ने कहा कि एसआईआर के मैपिंग-अनमैपिंग को लेकर कार्यकताओं को जागरूक करने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

उन्होंने चुनाव आयोग के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आयोग टूलस के रूप में उपयोग हो रहे है। देश में अराजकता फैलाना चाहते है। बिहार और बंगाल के हालिया चुनाव में एसआईआर में 90 लाख मतदाताओं का नाम कटना बड़ा मुद्दा बताया। बीएलए एवं बूथ कमेटी को समय का उपयोग करते हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने को लेकर सतर्क रहने का अपील किया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी जानकारी कार्यकताओं को दिया गया। जिससें दुमका जैसे पिछड़े इलाके के मतदाता जो मजदूरी करने बाहर गए है। यहां के लोग सरल और मजदूर वर्ग से है। उनके नाम जोड़ने को लेकर हर संभव प्रयास करने का अपील किया। जिससे यहां के मतदाता एसआईआर के जद में नहीं आ सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार