आपसी समन्वय के साथ कार्य करें कार्यकर्ता : विनोद

 


रांची, 13 जनवरी (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवासीय सभागार में मंगलवार को धनबाद जिला कमेटी की बैठक की गई।

बैठक में धनबाद जिले के सभी स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया।

पांडेय ने कहा कि झामुमो की ताकत उसका कैडर और संगठनात्मक एकता है। उन्‍होंने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने पदाधिकारियों के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की और अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की।

इस दौरान पांडेय ने जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त करने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिया।

बैठक में केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद पिंटू, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह सांसद विजय हांसदा, केंद्रीय सदस्य नीलम मिश्रा, रमेश टुडू, कामेश्वर महथा, काजी सेराज अहमद, जग्गू महतो, गुरुचरण बास्की, धनबाद जिला अध्यक्ष लखि सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान सहित अन्‍य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar